फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   diwali celebration

संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक है दीपावली पर्व

Wed, 11 Nov 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 11 Nov 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
diwali celebration
संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गई। इस अवसर पर एक तरफ जहां पटाखों की गूंज और दीपकों व रंग बिरंगे लाइटों की चकाचौंध से समूचा वातावरण जगमगा उठा।
विज्ञापन


 वहीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बाजारों में त्यौहारों की जबरदस्त चहल पहल नजर आ रही थी। इस दौरान जगह-जगह सजे माता लक्ष्मी और काली की प्रतिमाओं की पंडालों में हुई भव्य सजावट त्योहारों की रौनक में चार चांद लगाने का काम  कर रही थी। मिठाइयों की बिक्री व पटाखों की धूम इस त्यौहारों का मुख्य आकर्षण थी।
विज्ञापन



दीपावली पर्व के अवसर पर सुबह से ही बाजारों में गहमागहमी का इजाफा देखा गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों की माला और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तत्पश्चात लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी में लग गए। दूकानदार भी अपने दूकानों पर डटे रहे। व्यवसायिक रूप से खास  महत्व रखने वाले इस त्यौहार के मद्देनजर दूकानों पर लोगों को अपना लेनदेन चुकता करते देखा गया। दीपावली पर्व के अवसर पर शाम को लक्ष्मी और गणेश की पूजा हुई।

लोगों ने हवन पूजन किया। इस दौरान मिठाइयों और पटाखों के तरफ बच्चों का खासा उत्साह देखा गया। शाम से शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक जारी  रही। खासकर पूजा पंडालों पर भव्य सजावट के बीच जमकर आतिशबाजी हुई।


उल्लेखनीय  है कि इस त्यौहार को मनाने के पीछे सबसे प्रचलित मान्यता यह है कि भगवान  विष्णु ने मां लक्ष्मी को राजा बलि के शिकंजे से छुड़ाया था।

दूसरी कथा यह  है कि इस दिन आकाश गंगा में से देवी लक्ष्मी का अभ्युदय हुआ था। जबकि  तीसरी प्रचलित कथा यह है कि राम के वनवास से लौटने के बाद इसी दिन  अयोध्यावासियों ने दीपोत्सव मनाया था। दीपावली मनाने के पीछे एक मान्यता यह  भी है कि नरक  के राजा बलि मृत्युदेव यम ही है।


इसीलिए चारो ओर दीप जलाए जाते हैं। ताकि खानदान के पूर्वज प्रकाश देखकर यम से छुटकारा पा सकें। पर्व की इन्हीं सारी मान्यताओं को  देखते हुए दीपावली के मौके पर दीए जलाए गए। साथ ही परंपरा के मुताबिक लक्ष्मी और गणेश की पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed