फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divisional investigation team will inspect pre board exam

Mau News: प्री बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करेगी मंडलीय जांच टीम

Sun, 17 Dec 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Divisional investigation team will inspect pre board exam
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2024 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से सीसीवीवी कैमरे की निगरानी में शुरू होंगी। प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान मंडल और जिला की जांच टीम निरीक्षण करेगी। प्रत्येक विद्यालय में जाकर इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजेगी।
विज्ञापन

जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त सहित 519 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड की ओर से जारी प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथियों के मुताबिक जिले में पांच से 12 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। जबकि लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इंटर की प्रयोगात्मक प्री बोर्ड परीक्षा विद्यालय स्तर पर कराई जाएगी। हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा भी इन्हीं तिथियों के बीच कराई जाएंगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट 10 जनवरी तक खुली रहेगी। सभी प्रधानाचार्यों को इसकी सूचना बोर्ड की तरफ से भेज दी गई है। बोर्ड के निर्देश पर इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा पहली बार आयोजित कराई जा रही हैं। इसके लिए 13 से 22 जनवरी तक की तिथि घोषित की गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं भी संपन्न कराई जाएगी। इसके निर्देश भी विद्यालयों को भेजे गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना कि प्री बोर्ड परीक्षा के संबंध में जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा भी इन्हीं तिथियों के बीच कराई जाएगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed