फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divisional Commissioner appeals to political parties for cooperation in SIR

Mau News: मंडलायुक्त ने एसआईआर में राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की

Thu, 12 Mar 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner appeals to political parties for cooperation in SIR
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त विवेक।स्रोत:सूच
मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की और सभी दलों से सहयोग की अपील की, ताकि ये कार्य पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि वर्तमान एसआईआर का मुख्य आधार 1 जनवरी 2026 की तिथि है। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के पात्र हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विशेष कैंपों और घर घर सर्वे की प्रगति पर चर्चा की गई। निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे, विशेषकर युवा और महिला मतदाता। सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों को निर्देशित किया कि जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन निर्धारित समय सीमा तक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि एसआईआर पूरी तरह पारदर्शी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जनपद में 6 जनवरी 2026 तक पुरुष मतदाता 7 लाख 77 हजार 782 और महिला मतदाता 6 लाख 35 हजार 301 हैं।

44 तृतीय लिंग मतदाता हैं। बताया कि सेवारत यानी प्रवासी मतदाता जो दूसरे जिलों के निवासी हैं यहां नौकरी में तैनात हैं की संख्या 4600 जिसमें पुरुष 4465 और महिला 135 हैं। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश, सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed