फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District students will have to wait for mobile and tablet

जनपद के छात्रों को मोबाइल और टेबलेट के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 19 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
District students will have to wait for mobile and tablet
मऊ। प्रदेश सरकार द्वारा यूजी और पीजी के छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के लिए जनपद के 72 हजार छात्रों ने पंजीकरण किया है। लेकिन अब तक जिले के छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित नहीं हो पाया है। वजह आवेदन की सत्यापन रिपोर्ट ही वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हो सकी है। विभाग का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है जल्द वितरण कर दिया जाएगा। वहीं योजना की प्रक्रिया की धीमी गति से छात्रों में आक्रोश है। किन अधिकारियों की देखरेख में टैबलेट और मोबाइल वितरित होंगे इसकी सूची तैयार की जा रही है। जनपद में लगभग 150 महाविद्यालय और लगभग इतने ही डिप्लोमा अथवा अन्य प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। योजना के लाभ के लिए छात्रों के आवेदन का सत्यापन डिग्री कालेजों के प्राचार्यों ओर प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को करना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब तक किसी भी प्राचार्य की ओर से छात्रों के आवेदनों की सत्यापन रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है। प्रकिया के तहत सीडीओ और जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद सभी कालेजों के छात्रों को स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण कराने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस कार्य को अभी अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। उधर वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदनों के मद्देनजर अभी जनपद को महज 29 हजार 375 मोबाइल और टैबलेट उपलब्ध हो पाए हैं। सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद पहले चरण में इतने ही छात्रों को वितरित किए जा सकेंगे। शेष छात्रों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। इस बारे में छात्र मुकेश शर्मा, शशांक, अवनीश, अमित, रंजना, विनीता, आयशा सहित काफी छात्रों का कहना है कि पड़ोसी जिलों में छात्रों को मोबाइल और टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। लेकिन मऊ जिले में इनका वितरण नहीं हो रहा है। इन छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed