{"_id":"64232c0541857fb280034686","slug":"district-magistrate-inspected-many-development-works-mau-news-c-20-1-126832-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिलाधिकारी ने कई विकास कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिलाधिकारी ने कई विकास कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शहीद स्मारक सहित तहसील मधुबन में कराए जा रहे कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने तहसील घोसी स्थित पकड़ी ताल का और कटघरा शंकर मोड़ स्थित शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। शहीद स्मारक स्थल में 31 स्मृति शिलापट्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से 26 शिलापट्ट के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, शेष निर्माण के अंतिम चरण में है।
जिलाधिकारी ने तीन अप्रैल तक शहीद स्मारक स्यथल के सभी निर्माण कार्य को पूर्ण करने एवं स्मारक स्थल के अंदर जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए। भिटिया ब्रह्म बाबा मंदिर में कराए गए निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के आसपास एवं मंदिर के अंदर की साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर प्रांगण के बाहर पार्किंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर हैंडपंप की मरम्मत के निर्देश अधिशासी अभियंता नलकूप को दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम पहाड़ीपुर खिरिया क्षेत्र में सोलर पैनल के निर्माण कार्य एवं पेयजल योजना के अंतर्गत बनी पानी की टंकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सोलर पैनल के निर्माण कार्य को 24 घंटे के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पहाड़ीपुर खीरिया में ही अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण भी जिलाधिकारी द्वारा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीढि़यों की पेंटिंग एवं आस-पास पौधे लगाने तथा अमृत सरोवर के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पकड़ी बुजुर्ग ताल के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई को मछुआरों को ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने उप जिलाधिकारी घोसी से पकड़ी ताल के समीप स्थित सरकारी गाटों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, उप जिलाधिकारी मधुबन, उपजिलाधिकारी घोसी, अधिशासी अभियंता नलकूप, डीएफओ, अधिशासी अभियंता सिंचाई, उप कृषि निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।