फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District level youth festival and science fair on October 17

Mau News: जनपद स्तरीय युवा उत्सव और साइंस मेला 17 अक्तूबर को

Fri, 17 Oct 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
District level youth festival and science fair on October 17
जनपद स्तरीय युवा उत्सव, साइंस मेला का आयोजन 17 अक्तूबर को होगा। इसकी जानकारी बृहस्तपतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला युवा कल्याण अधिकारी काशी नाथ ने दी। बताया कि युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेले का आयोजन दिनांक 17 अक्तूबर को नगर पालिका कम्यूनिटी हाॅल में होगा। इसमें लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कहानी लेखन, कविता, चित्रकला प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद का होना अनिवार्य है। उनकी उम्र दिनांक 01 सितंबर, 2025 को 15 वर्ष से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। जन्म तिथि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक कलाकार अपना पंजीकरण पोर्टल पर कराकर 17 अक्तूबर 2025 को आयोजित युवा उत्सव एवं साइंस मेले में प्रतिभाग कर सकते है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को मंडल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed