सोमवार को जिला जज रामेश्वर ने जिलाधिकारी अरूण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय और सीजेएम फर्रुख इनाम सिद्धिकी के साथ जिला जेल कि आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय संयुक्त टीम ने बन्दियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया । कैदियों के आपराधिक रिकार्ड, सजा की स्थिति तथा जमानत की स्थिति के बारे में जानकारी लिया। जिला कारागार के नालियों में काफी गंदगी होने पर संयुक्त टीम ने साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पाकशाला का निरीक्षण किया, पाकशाला साफ सुथरा मिला। जेल अधीक्षक ने बताया कि पाकशाला में पर्याप्त संख्या में बन्दियों को ड्यूटी लगायी गई है। समय से भोजन मिन्यू के अनुसार तैयार कर बंदियों को दिया जाता है। किसी बन्दी द्वारा भोजन के संबंध में कोई शिकायत नहीं की। इसीक्रम मे पुरुष बैरक का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की । कैदियों की पेशी कोर्ट में अथवा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होती है, अथवा नहीं इसके बावत जानकारी ली । जिला कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से दवा, इलाज के बारे में पूछ ताछ किया गया। तथा चिकित्सक को निर्देश दिया कि बंदियों की समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे। किसी को कोई परेशानी महसूस हो तो उसके अनुसार इलाज कराए। संयुक्त टीम ने महिला बैरक का निरीक्षण किया, महिला बैरक में बंद महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान निगरानी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली, तथा खराब कैमरो को जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।