फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District conference of princes in the last week of this month

प्रधानों का जनपदीय सम्मेलन इस माह के अंतिम सप्ताह में

Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
District conference of princes in the last week of this month
मऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की एक बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के प्रांगण में संगठन के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार प्रधानों का जिला सम्मेलन नवम्बर के अंतिम सप्ताह में किया जायेगा। स्थान और दिन तय करने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष को दी गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र ने प्रधानों को आश्वासन दिया कि शासन प्रधानों के हित में काम कर रहा है। जिसकी घोषणा शीघ्र हो सकता है। मानदेय की वृद्धि प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति का अधिकार बढ़ाने एवं पंचायत प्रतिनिधि कल्याण परिषद बनाने पर सरकार सहमत हो गई है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षत करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने संगठन के जिला कार्यकारिणी की सूची जारी किया। श्यामनारायण सिंह, अमित कन्नौजिया, उमेश चन्द यादव, प्रवीण राय को उपाध्यक्ष, बृजेश सिंह बागी महामंत्री, शैलेन्द्र कुमार राय, रामसरीख राजभर, फरीद तथा बृजराज चैहान महासचिव, अनिल यादव, सिंकन्दर राजभर, प्रमोद यादव, अशोक साहनी सचिव एवं मिथिलेश पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त धीरेन्द्र सिंह रानीपुर, दामोदर यादव मुहम्मदा बाद गोहना, उदय चन्द परदहॉ, रजनीकान्त मौर्या दोहरीघाट, संजय चौहान फतहपुर मण्डाव, प्रमोद यादव बड़रॉव, रामाश्रय भारद्वाज घोसी, शशि यादव कोपागंज तथा पारसनाथ यादव रतनपुरा के ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए। इनके अलावा रामजन्म गुप्ता, विरेन्द्र यादव, सूर्यभान यादव, पन्ना लाल पटेल आदि 11 प्रधान जिला कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष श्रीधर राय, बब्लू सिंह, चन्द्रभूषण यादव आदि लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed