फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District Collector holds a meeting to protect the sailors

नाविकों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
District Collector holds a meeting to protect the sailors
उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण समिति के क्रियान्वयन के संबध में आयोजित बैठक को संबोध? - फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण नीति है। यह नीति नाविकों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए बनाई गई है। कहा कि जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण समिति का गठन किया जाना है। जिसमें कमेटी द्वारा नौकाओं के संचालन, सुरक्षा और रख-रखाव तथा नौका दुर्घटनाओं के प्रबंधन एवं नाविक कल्याण की देखरेख की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी नावों का सर्वेक्षण हो, इसका समुचित रिकार्ड रखें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक नावों की नंबरिंग होगी। नावों पर नाविकों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर, नाव की क्षमता सहित सभी संबंधित विवरण उस पर लिखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed