फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District administration's bulldozer action on the house built on the pond in Mau after court order for demolit

Mau News: फिर गरजा जिला प्रशासन का बुलडोजर, तालाब पर कब्जा कर बनाया गया था घर; आज हुआ बड़ा एक्शन

Fri, 22 Dec 2023 05:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Dec 2023 05:52 PM IST
सार

सदर तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने बताया कि बढुआ गोदाम बाजार में सरकारी पोखरी की जमीन पर बढुआ गांव निवासी शिव प्रसाद, कैलाश गुप्ता, शिवशंकर, संपत, खेदन, रवि प्रकाश, मीला देवी और रास्ते पर प्रमोद सिंह और जोगेश सिंह ने सालों से कब्जा किया हुआ था। सभी को तहसीलदार न्यायालय से बेदखली के आदेश दिया गया था।

विज्ञापन
District administration's bulldozer action on the house built on the pond in Mau after court order for demolit
Mau News: फिर गरजा जिला प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : संवाद

विस्तार

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम बाजार में रास्ते और पोखरी की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकान पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। कई बार नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया था।

विज्ञापन

सदर तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने बताया कि बढुआ गोदाम बाजार में सरकारी पोखरी की जमीन पर बढुआ गांव निवासी शिव प्रसाद, कैलाश गुप्ता, शिवशंकर, संपत, खेदन, रवि प्रकाश, मीला देवी और रास्ते पर प्रमोद सिंह और जोगेश सिंह ने सालों से कब्जा किया हुआ था। सभी को तहसीलदार न्यायालय से बेदखली के आदेश दिया गया था।

विज्ञापन
शुक्रवार को राजस्व की टीम पुलिस बल के साथ बढुआ गोदाम बाजार पहुंची और प्रशासन के बुलडोजर ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed