फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dispute between uncle and nephew over ridge being cut while plowing the field, uncle died

Mau News: खेत जोताई के दौरान मेड़ कटने पर चाचा-भतीजे में विवाद, चाचा की मौत

Sat, 28 Oct 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dispute between uncle and nephew over ridge being cut while plowing the field, uncle died
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर मंझरिया गांव में शनिवार की सुबह खेत की जोताई के दौरान मेड़ कटने को लेकर चाचा-भतीजे में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद घर लौटने पर अधेड़ चाचा की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के संबंध में मृतका की बेटियों ने अपने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया। उधर इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों से पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन

गांव निवासी बहती यादव (60) का खेत को लेकर पड़ोस के लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह बहती यादव ट्रैक्टर चालक को लेकर खेत की जोताई करने पहुंचे, इस दौरान पड़ोस के लोगों से कहा सुनी हुई और विवाद इस कदर बढ़ गया कि वहां कहासुनी होने लगी। इस दौरान आस पास के लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद बहती यादव जब अपने घर आया तो वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। जहां उसके परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर मृतक की बेटी ने तहरीर दी, आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या की गई है।
विज्ञापन

जमीन को लेकर चला आ रहा है वर्षो से विवाद
बहती और उसके भतीजे के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष कई बार आमने सामने हो चुके है। उधर शनिवार को सुबह अचानक घटी घटना को लेकर पूरे गांव में शोक का माहौल था। वहीं पुलिस इस मामले में पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है, जिससे किसी तरह का बवाल न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर आरोप, उसके पिता की हो चुकी है हत्या
मृतक बहती चार भाई है। सबसे बड़ा भतीजे अनिल के पिता सहती, दूसरे नंबर पर मृतक बहती था। तीसरे नबंर पर अंतु तो सबसे छोटे संतु है। इसमें सहती और अंतु की करीब बीस साल पहले जमीनी विवाद में ही इन दोनों की हत्या हो गई थी, उस समय सभी चारों भाई संयुक्त थे। संतु और अंतु अविवाहित थे। मृतक बहती के साथ उसका सबसे छोटा भाई संतु साथ ही रहता था। परिवार में विवाद के बाद मृतक बहती के साथ संतु तो सहती और अंतु एक साथ रहने लगे थे। घर के सामने जमीन को लेकर सहती और बहती के परिवार के बीच काफी समय से अदावत चल रही थी।

मृतक की नौ बेटियां, तीन की हुई है शादी
मृतक की नौ बेटियां है। इसमें तीन बेटियां की शादी हुई है। जबकि छह बेटी अविवाहित है। घटना के बाद अस्पताल पहुंची बेटी रीतू, शीतल, कीर्ति और पत्नी उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।


हार्ट अटैक से किसान की हुई माैत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि : उपजिलाधिकारी
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना ने लोगों से की पूछताछ
तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के सरायलखंसी थाना के मंझरिया खानुपर निवासी किसान की चाचा और भतीजे की कहासुनी के बाद हार्ट अटैक से मौत हुई। उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना हेमंत कुमार ने कहा कि मौके पर निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि मृत्यु से कुछ समय पूर्व उनके पटीदार अनिल यादव से ट्रैक्टर को लेकर वाद-विवाद हुआ था।


इसके बाद बहती यादव अपने घर चले गए। आंगन में चक्कर आने पर गिर गए तथा नाक से खून बहने लगा। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए ,जहां उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक होने की पुष्टि हुई है। बताया कि मौके पर किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई थी। बताया कि मृतक बहती यादव दिल के मरीज थे, वर्तमान में उनका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed