फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Displeasure expressed over the state of the district getting worse in the registration of workers

श्रमिकों के पंजीकरण में जनपद की स्थिति खराब मिलने पर जताई नाराजगी

Tue, 22 Sep 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over the state of the district getting worse in the registration of workers
मऊ। उत्तर प्रदेश कामगार एवं श्रमिक (सेवायोजना एवं रोजगार) आयोग के कार्यों के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में श्रमिकों के पंजीकरण में जनपद की स्थिति खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की। साथ ही पंजीकरण के कार्य में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि जनपद में पॉलिटेक्निक, आईटीआई सहित अन्य शैक्षिक संस्थानों के प्रधानाचार्यो सख्त निर्देश दिया कि उनके यहां जो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं उनका पंजीकरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अवश्य कराएं। कहाकि प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण के लिए काफी जोर दिया जा रहा है। इसमें सभी विभागों को आईडी पासवर्ड मिल गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि जो भी प्रवासी मजदूर हैं उनको रोजगार दिया जाए इसलिए पंजीकरण के कार्य मेंलापरवाही न करें। कहा कि पंजीकरण में प्रदेश स्तर पर सबसे ज्यादा पंजीकरण बादा जिले में हुआ है। कहा कि जिन बच्चों को रोजगार चाहिए वह सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। समस्त विभागों को अगली बैठक में इसकी प्रगति लाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed