फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Discussion on completion of census 2021

जनगणना 2021 को संपन्न कराए जाने पर विचार विमर्श

Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Discussion on completion of census 2021
मऊ। अपर जिलाधिकारी तथा जिला जनगणना अधिकारी के हरि सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2021 को कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना से संबंधित नामित अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जनगणना 2021 को संपन्न कराए जाने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी के हरि सिंह ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 2021 की जनगणना में संपादित किए जाने वाले कार्यों तथा चार्ज अधिकारी की भूमिका के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। जनगणना में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी रजनीश सिंह ने बताया कि इस बार जनगणना दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 16 मई 2020 से 30 जून 2020 तक चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत मकान सूचीकरण, नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के अपडेशन का कार्य किया जाएगा। दूसरा चरण फरवरी 2021 से मार्च, 2021 तक चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत व्यक्तियों की गणना की जाएगी। एनपीआर के बारे में बताया गया कि सर्व प्रथम 2010 में नागरिकता अधिनियम 1955, नागरिकता नियम 2003 के अंतर्गत बनाया गया था। बनाए गए रजिस्टर में केवल आपडेशन का कार्य ही जनगणना के समय किया जाएगा। इसके अलावा जनगणना 2021 में विशेष रूप से जनगणना संबंधी आंकडे़ मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा। जिससे जनगणना समाप्ति के पश्चात कम समय में ही जनगणना के आंकड़े उपलब्ध हो जाएंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज द्वारा जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि आगामी 10 वर्षो की समस्त नीतियां जनगणना के आधार पर ही एकत्रित किए गए आकड़ों पर निर्भर होंगी। इसलिए जनपद के प्रत्येक व्यक्ति अपने संबंध में सही व पूर्ण जानकारी जनगणना प्रगणक को उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त अधिशासी अभियंता नगर पंचायतों सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी, नेयाज, अरविंद राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed