फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Disclosure of the case of shooting and injuring the shopkeeper, two arrested

दुकानदार को गोली मारकर घायल करने के मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sun, 19 Sep 2021 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of the case of shooting and injuring the shopkeeper, two arrested
दुकानदार को गोली मारने के मामले में चिरैयाकोट पुलिस द्वारा पकड़े गए दो युवक के पास से बरामद तमंचा - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़हलगंज पुलिया निवासी दुकानदार राजेंद्र कौशल को 16 सितंबर की शाम गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आजमगढ़ निवासी दोनों युवकों आजमगढ़ निवासी धनंजय और शुभम ने पुरानी रंजिश को लेकर दुकानदार को गोली मारी थी। दोनों कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। आरोपियों में एक बीए और दूसरा बीएससी का छात्र है।
विज्ञापन

बड़हलगंज पुलिया का पास का निवासी राजेश कौशल ठठेरा पुत्र विश्वनाथ चिरैयाकोट खरिहानी मार्ग पर मोबाइल की दुकान चलाता है। वह 16 सितंबर की शाम को पौने आठ बजे घर जा रहा था कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। रुकते ही राजेंद्र को गोली मार दी। एक गोली राजेंद्र के कमर में लगी बेल्ट पर और दूसरी गोली उसके कंधे पर लगी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही थी। इसी बीच रविवार को तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी बड़हलगंज पुलिया के पास रासेपुर की ओर से आ रहे है। पुलिस ने घेरेबंदी कर बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों में धनंजय सिंह उर्फ रिक्कू पुत्र राणाप्रताप सिंह आजमगढ़ जिले के तरवा थाने के जमुुवा गांव का निवासी है। जबकि शुभम सिंह उर्फ गोरे पुत्र विजय सिंह आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाने के देउर गांव का निवासी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि चार- पांच साल पहले बड़हलगंज पुलिया के पास मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराते समय हुए विवाद में राजेंद्र कौशल ने राड से हमला कर धनंजय को घायल कर दिया था जिससे उसका सिर फट गया था। धनंजय ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह फिर उसी मैकेनिक के पास बाइक की मरम्मत करा रहा था। उसी समय राजेंद्र मुस्कुराते हुए गुजरा और उसका मजाक उड़ाया। राजेंद्र की यह बात धनंजय को खटक गई। उसने उसी समय कहा कि जल्दी ही इसका मजा चखाएंगे। राजेंद्र की हत्या करने के उद्देश्य से 16 सितंबर को धनंजय अपने साथी शुभम सिंह के साथ बाइक से आया और दुकान बंद कर घर जा रहे राजेंद्र को गोली मार दी। यह संयोग था कि गोली राजेंद्र के कंधे के पास लगी और उसकी जान बच गई। एसओ ने बताया कि धनंजय वाराणसी में बीएससी तृतीय वर्ष और शुभम आजमगढ़ के कोयलसा में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed