Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Disaster relief amount of four dead stuck in legal hurdles

Mau News: कानूनी अड़चनों के फेर में फंसी चार मृतकों की आपदा राहत राशि

Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Disaster relief amount of four dead stuck in legal hurdles
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर में आग लगने से जलकर पांच लोगों की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों के लिए सरकारी की ओर से आपदा राहत राशि जारी की गई है। एक पीड़ित परिवार को को तो राहत राशि मिल गई। लेकिन चार के लिए आपदा राशि किसे दी जाए इसका फैसला नहीं हो पा रहा। जिला प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है।
विज्ञापन

विगत 27 दिसंबर 2022 को कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक झोपड़ी में आग लग जाने से गांव निवासी श्यामदेव राजभर की पुत्री गुड़िया राजभर 32 और उसके बेटों अभिषेक राजभर (12), दिनेश राजभर (10), अंजेश राजभर (6) तथा उसकी बहने की बेटी चांदनी (14) की मौत हो गई थी। इसमें गत दिवस चांदनी की मां को चार लाख का मुआवजा मिल गया। जबकि गुड़िया राजभर तथा उसके तीनों बच्चों का मुआवजा अभी नहीं दिया गया। बताते चलें कि घटना के बाद सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पांचों के लिए आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इस संबंध में सदर के उप जिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने बताया कि महिला सहित चार मृतकों की आपदा राहत राशि प्रदान करने के लिये विधिक राय ली जा रही है। पूरी तरह से न्यायसंगत निर्धारण के बाद ही राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed