फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Directorate sent six and a half million books

निदेशालय ने भेजीं साढ़े छह लाख पुस्तकें

Thu, 02 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Directorate sent six and a half million books
मऊ। शिक्षा सत्र शुरू होने के तीन माह बाद भी परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में वितरित होने वाली नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों की शत प्रतिशत आपूर्ति अभी तक नहीं हो सकी हैं। हालत यह है कि शासन से 13 लाख के सापेक्ष लगभग 6.50 लाख की ही आपूर्ति हो सकी है। कोरोना संक्रमण के चलते परिषदीय विद्यालय बंद चल रहे हैं। विभाग की तरफ से बच्चों मेें नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर, अधिकारी देरी की वजह लॉकडाउन बता रहे। जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.34 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना के चलते विद्यालय अप्रैल से ही बंद चल रहे है। ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। विद्यालय तो खुल गए हैं, केवल शिक्षक ही विद्यालय आ रहे हैं। विभाग की तरफ से शिक्षकों को बच्चों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण के लिए निर्देश दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत पाठ्य पुुस्तकों का वितरण तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता न होने से बच्चे बिन पुस्तकों के ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालयों मेें अध्ययनरत बच्चों में 13 लाख पाठ्यपुस्तकें नि:शुल्क वितरित की जानी है। जुलाई माह में दो दिन बीत गया, लेकिन अभी तक निदेशालय से 6.50 लाख पुस्तकों की ही आपूर्ति हो सकी है। अधिकारियों की मानें तो अप्रैल से जून माह तक लाकडाउन होने के चलते समस्या आई है। नोडल अधिकारी तथा जिला समन्वयक बीबी पांडेय ने बताया कि नि:शुल्क पुस्तकों की खेप रोजाना आ रही है। लॉकडाउन के चलते समस्या उत्पन्न हुई है। शीघ्र ही सभी पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed