{"_id":"610a6c0c8ebc3ec1c210b0cf","slug":"dilapidated-house-falls-roof-fallen-in-mau-b-sc-student-died-due-to-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः जर्जर मकान का बारजा गिरा, चपेट में आने से बीएससी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः जर्जर मकान का बारजा गिरा, चपेट में आने से बीएससी के छात्र की मौत
Wed, 04 Aug 2021 03:59 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 04 Aug 2021 03:59 PM IST
सार
मधुबन थाना क्षेत्र कटघराशंकर गांव निवासी स्व. श्रीप्रकाश पांडेय का पैतृक आवास जर्जर हालत में है। बुधवार सुबह स्व.श्री प्रकाश का सबसे छोटा पुत्र अभिषेक (19) अपनी मॉ ऊषा पांडेय के साथ बरामदे में बैठ कर बात कर रहा था
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के कटघरा शंकर गांव में बुधवार सुबह एक जर्जर मकान का बारजा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मधुबन थाना क्षेत्र कटघराशंकर गांव निवासी स्व. श्रीप्रकाश पांडेय का पैतृक आवास जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह स्व.श्री प्रकाश का सबसे छोटा पुत्र अभिषेक (19) अपनी मॉ ऊषा पांडेय के साथ बरामदे में बैठ कर बात कर रहा था। इसी बीच बारजा अचानक ढह कर नीचे आ गिरा। चपेट में आने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन घायल को फतेहपुर मंडाव सीएचसी ले जाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होनहार छात्र की मौत की सूचना से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन