{"_id":"6785538d0c4b266ac6013f61","slug":"digital-library-will-be-built-in-the-city-with-eight-crore-rupees-mau-news-c-295-1-mau1001-122842-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आठ करोड़ से नगर में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आठ करोड़ से नगर में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे जरूरतमंद युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका की ओर से आठ करोड़ रुपये से नगर में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने की कवायद की जा रही है। नगर पालिका ने इसके लिए नवंबर में शासन को प्रस्ताव भेजा। नये वर्ष के पहले सप्ताह में शासन ने इसकी अनुमति देते हुए बजट स्वीकृत कर दिया है। नए साल के पहले माह में नगरवासियों को दूसरी बड़ी सौगात मिली है। इससे पहले पहले सप्ताह में बरलाई में फूड स्ट्रीट हब बनाने की योजना के लिए शासन ने बजट स्वीकृत किया है।
शहर में ऐसे तो डिजिटल लाइब्रेरी कई है लेकिन यहां जरूरतमंद मेधावी छात्र इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत आठ करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके लिए एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी भव्य होगी। इसे बड़ागांव के बहुद्देशीय भवन मंडपम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। बताया कि लाइब्रेरी पूरी तरह से हाईटेक और सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां पर लगाए जाने वाले कंप्यूटर वाई-फाई से जुड़े रहेंगे। इससे यहां पर आने वाले युवाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इनसे जुड़ी किताबें और सभी प्रकार के अखबार भी इस लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेंगे।
कोट
शहर में डिजिटल लाइब्रेरी बन जाने से हजारों छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयुक्त वातावरण में डिजिटल प्रणाली से तैयारी का मौका मिलेगा। डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ ही ई-लर्निंग से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। शासन ने धनराशि जारी कर दी है। जमीन चिह्नित होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका मऊ।