फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Digital library should be established on priority basis after survey.

Mau News: सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर डिजिटल लाइब्रेरी की हो स्थापना

Fri, 15 Dec 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Digital library should be established on priority basis after survey.
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपद में नगर पालिका व नगर पंचायत एवं ग्राम स्तर पर स्थापित की जाने वाली डिजिटल लाइब्रेरी के संबंध में कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो तथा अधिक से अधिक लोग डिजिटल लाइब्रेरी से लाभान्वित हो सके।
विज्ञापन

वहां इसकी स्थापना की जाए। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शेष स्थलों का चयन सर्वे कार्य पूर्ण कर ऐसे कंपोजिट विद्यालयों व जूनियर हाई स्कूलों का चयन करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना हेतु शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में नगर पंचायत स्तर पर 28 तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कुल 288 डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इसमें नगर पालिका एवं नगर पंचायत में वार्ड स्तर पर 14, नगर क्षेत्र व नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 7 तथा माध्यमिक विद्यालयों में 7 पुस्तकालयों और ग्राम पंचायत स्तर पर 144, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 72 तथा माध्यमिक विद्यालयों में 72 स्थलों पर डिजिटल लाइब्रेरी होगी। जिलाधिकारी ने चयनित स्थलों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर जनपद की समस्त न्याय पंचायत स्थित विद्यालयों(92), राजकीय माध्यमिक विद्यालयों (17), बीआरसी स्थित विद्यालयों (9), तथा अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों (67) में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करने की निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित समस्त नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed