फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DIG's annual checkup

जनता से सहयोगात्मक संबंध बनाए पुलिस

Fri, 15 May 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 15 May 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
DIG's annual checkup
उप महानिरीक्षक प्रशांत कुमार परिक्षेत्र आजमगढ़ ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक और सभी सीओ संग बैठक में उन्होंने पुलिस का जनता से सहयोगात्मक संबंध बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन



 इससे पहले निरीक्षण के दौश्रान परेड टीम का प्रदर्शन सही नहीं होने पर उन्होंने टीम के सदस्यों से परेड ग्राउंड का चक्कर लगाने को कहा। उन्होंने अच्छे टर्न आउट तथा शास्त्र कवायद की जानकारी भी दी। साथ ही नियमित परेड हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया।
विज्ञापन



परेड की सलामी के उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बैरकों की सफाई हेतु निर्देशित किया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के उपस्थिति में सभी थानाध्यक्षों एवं सीओ की मीटिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि सभी थानाध्यक्ष एवं सीओ जनता से बेहतर संबंध स्थापित कर समन्वय बनाएं। सभी से सहयोगात्मक संबंध बनाए इससे अपराध पर अंकुश लगेगा साथ ही पुलिस की छबि भी जनता में बेहतर होगी। कहा कि थानों में आने वाले सभी प्रकार के मुकदमों को दर्ज किया जाए।


अनावश्यक रूप से किसी को परेशान न किया जाए। जिन थाना क्षेत्रों में लूट, हत्या, चोरी आदि के मामलों का खुलासा नहीं हुआ है उनका खुलासा कर विवेचना पूरी की जाएं।



पुलिस पेंशनर्स की मीटिंग में उन्होंने इसके लिए एक आफिस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सभी पेंशनर्स ने उन्हें धन्यवाद दिया। निर्देश दिया कि पुलिस पेंशनर्स की किसी भी बात की शिकायतों को ध्यान से सुना जाएं, निस्तारण किया जाए।


 कहा कि पुलिस लाइन में कम से कम तीन महीने में एक हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएं ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सक्रें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed