{"_id":"58712d2a4f1c1b0279158321","slug":"dial-the-100-vehicles-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर आए 100 डायल के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर आए 100 डायल के वाहन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर में चक्रमण करती डायल 100 की इनोवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 डायल योजना शुक्रवार से ही जिले में सक्रिय नजर आने लगी। शुक्रवार को इस नंबर पर एक दूकानदार के डायल करते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, इस दौरान दूकानदार को चाकू मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लेकर चले गए। पुलिस ने युवक का संबंधित धाराओं में चालान भी कर दिया। पकड़ा गया आरोपी रानीपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अवेधश यादव है।
यूपी 100 डायल योजना के तहत मऊ जिले को कुल 35 लग्जरी वाहन मिले हैं। किसी प्रकार की घटना की सूचना मिलते ही यह गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच रही है। रानीपुर संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की शाम को ही इसका नजारा रानीपुर क्षेत्र में देखने को मिला। एक सब्जी के दूकानदार को एक युवक किसी बात को लेकर मारने पीटने लगा। विरोध करने पर युवक ने दूकानदार को चाकू मारने की धमकी दी, इस पर वह 100 नंबर पर मोबाइल से डायल कर दिया। सूचना पहुंचते ही दस मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंची, एसआई कादिर मयफोर्स के साथ पहुंचे और दूकानदार को धमका रहे युवक को पकड़कर तुरंत थाने ले गए। पुलिस ने पकड़े गए युवक अवधेश यादव का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि जिले के चिंहित सभी स्थानों पर यूपी 100 डायल की गाड़ियों का मूवमेंट कर दिया गया है। बताया कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति इस नंबर पर तुरंत डायल करे।