फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›    Dial 112 car collision kills one, three seriously injured in mau

मऊ : बेकाबू डायल 112 गाड़ी ने दो बाइकों को मारी टक्कर , एक की जान गई, तीन घायल

Sat, 01 May 2021 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 May 2021 10:20 PM IST
सार

शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे घर
112 के वाहन में मौजूद दरोगा और चालक भी घायल
 

विज्ञापन
 Dial 112 car collision kills one, three seriously injured in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

मऊ के कोपागंज क्षेत्र के तडिय़ाव गांव में विवाद की सूचना पर जा रही डायल 112 की गाड़ी शुक्रवार रात बेकाबू होकर दो बाइकों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। टक्कर से दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए जिसमें एक की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार एक शादी में शामिल हो कर लौट रहे थे।

विज्ञापन


तडिय़ाव गांव में शुक्रवार रात १२ बजे विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 पर सवार होकर पुलिसकर्मी तडिय़ांव जा रहे थे। उनका वाहन भदसा मानवपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के चक्कर में डायल 112 वाहन अनियंत्रित कर सड़क के किनारे दो बाइकों पर सवार चार लोगों को टक्कर मारते हुए पेड़ में से टकरा गया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक और दो पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हुए। सूचना मिलने पर कोपागंज पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


साथ ही मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, डाक्टर ने घायलों को उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में मृत युवक अभिमन्यु (20) पुत्र रमेश सहित उसके घायल साथी एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। अभिमन्यु घोसी कोतवाली के निधियांव गांव का निवासी था। घायल अंशु (18), नरसिंह (19), अजय (20) की हालत गंभीर है। सभी घायल मृतक एक ही गांव के निवासी है। इसके अलावा डायल 112 वाहन में सवार और घायल एसआई अगम सिंह (50), चालक हरेंद्र (26) बुरी तरह  जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed