फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dhayashankar released from prison

दयाशंकर जेल से रिहा

Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dhayashankar released from prison
दयाशंकर जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों के बीच
भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह रविवार की सुबह 7.45 बजे जिला जेल से रिहा हो गए। जेल गेट पर पहुंचते ही बाहर मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटी बीमार हैं इसलिए पहले वे परिवार को देखेंगे, इसके बाद राजनीति की कोई बात होगी। जेल से निकलने के बाद वे सीधे वनदेवी धाम पहुंचे और माता का दर्शन किया। इसके बाद वे कार से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन



रविवार को दयाशंकर की रिहाई को देखते हुए बड़ी संख्या में उनके समर्थक फूल-मालाओं के साथ जिला कारागार के गेट पर पहुंच गए थे। 7.45 बजे दयाशंकर जिला कारागार से बाहर आए। उनके निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा नेता अशोक सिंह, डा. एचएन सिंह, अरिजीत सिंह, गनेश सिंह, अजय सिंह, विजय नरायन शर्मा सहित भाजपा नेताओं एवं क्षत्रिय समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वे मां वनदेवी का दर्शन करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



मां के दर्शन के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए, यहां भी उन्होंने पहले परिवार की देखभाल की बात दुहराई। कहा मेरी पत्नी और बेटी की तबीयत खराब है। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता परिवार को संभालना है। इसके बाद बसपा के विरुद्ध संघर्ष किया जाएगा। दो शब्द बोलने के बाद वे लखनऊ स्थित अपने आवास जाने के लिए निकल गए। बीच में उन्होंने स्वाति सिंह के प्रकरण पर बसपा छोड़ने वाले अधिवक्ता अजय सिंह के घर जा कर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि शनिवार को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद औपचारिकताएं पूरा करने में काफी देर हो गई थी। इससे उनकी रिहाई रविवार तक के लिए टल गई थी। इससे बलिया से आए समर्थक और कार्यकर्ता रात को जेल बाहर ही सोए। रविवार की सुबह से ही जेल के मुख्य द्वार पर स्थानीय समर्थकों की भी भीड़ लग गई। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, समर्थकों की संख्या में इजाफा होता गया। जेल पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रविवार की सुबह ही सीओ सिटी पंकज सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल एमपी सिंह, थानाध्यक्ष सरायलखंसी ज्ञानेश्वर मिश्र आदि जेल पर तैनात थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed