{"_id":"6331f60f676b5a3c5d0c7083","slug":"devotees-worship-shailputri-on-the-first-day-of-navratri-mau-news-vns676279282","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की शैलपुत्री की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की शैलपुत्री की पूजा
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पर नगर के शीतला माता धाम पर मां शीतला का दर्शन करने के लिए कतार में खड़े भक्त।
- फोटो : MAU
शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को दुर्गा मंदिरों में भवानी शैल पुत्री की आराधना की गई। मां दुर्गा के प्रथम अवतार शैल पुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने व्रत रखकर मां का पूजन अर्चन कर सुख समृद्घि की कामना की। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिले के प्रमुख मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके साथ ही कुछ मंदिरों पर भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
भक्तों ने पूजा के लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। यही वजह था कि पहले दिन पूजन अर्चन करने वाले भक्तों में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। लोगों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद है कि नौ दिनों तक होने वाली मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से संपन्न होगी। पहले दिन खास तौर से वनदेवी धाम तथा शीतला माता धाम पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई।
उल्लेखनीय है कि दुर्गा के पहले अवतार शैल पुत्री को प्रकृति की देवी माना जाता है। देवी का यही स्वरूप भक्तों को पर्यावरण संतुलन की ओर प्रेरित करता है। मान्यता के अनुसार देवी का प्रथम अवतार सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और वैज्ञानिक विचारों को प्रभावित करता है। मा दुर्गा के आराधना मात्र से ही मनुष्य के वैचारिक विकार दूर हो जाते हैं। शास्त्रों, पुराणों के मुताबिक हिमालय की पुत्री होने के कारण ही दुर्गा के पहले अवतार का नाम शैलपुत्री पड़ा। प्रकृति के भावों को स्पष्ट करने के लिए ही देवी के प्रथम स्वरूप के रूप में मां शैल पुत्री की आराधना की जाती है। यह भी मान्यता है कि शैल पुत्री की आराधना अकेले ही नहीं बल्कि भगवान शिव के साथ ही की जानी चाहिए। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर शैल पुत्री की पूजा की। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के मंदिरों माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर, मांदी सिपाह में कोयलमर्याद भवानी माई मंदिर, मधुबन क्षेत्र के निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी मंदिर समेत जिले के अन्य गांवों में स्थित तमाम देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। दोहरीघाट:कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित देवी मंदिरों में लोगों ने पूजन अर्चन किया। कस्बे के जानकीघाट पर स्थित दुर्गा मंदिर में भोर से पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन
कोपागंज: क्षेत्र के देवलास, सियाबस्ती, भातकोल, इटौरा चौबेपुर सहित अन्य देवी मंदिरों मेें लोगों ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया।
मुहम्मदाबादगोहना: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थित दुर्गा मंदिरों में लोगों ने व्रत रखकर पारंपरिक तौर पर मां दुर्गा के पहले अवतार की पूजा की। बढुआगोदाम:क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों में लोगों ने व्रत रखकर पारंपरिक तौर से मां दुर्गा की पूजा की। बोझी बाजार:क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां भवानी माई का दर्शन पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। अधिकांश ने हवन कराकर मंगल कामना की।
मातेश्वरी महाधाम में आदिशक्ति अखंड महायज्ञ प्रारंभ:
दोहरीघाट। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महा धाम पर हजारों मातृ भक्तों ने मातेश्वरी परिवार के संस्थापक सदगुरु महाराज के नेतृत्व में सरयू नदी से कलश में जल भरकर अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महा धाम में बने हवन कुंड की परिक्रमा कर अपना-अपना कलश स्थापित किया। इसी के साथ दस दिवसीय आदिशक्ति अखंड महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। वहीं शक्तिपीठ की आचार्य अत्री ने बताया कि इन दस दिवसीय आदिशक्ति अखंड महायज्ञ के दौरान सदगुरु महाराज द्वारा सुबह शाम ध्यान योग रेकी प्रवचन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं का किया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:
नवरात्र के अवसर पर शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट तथा लायंस क्लब मऊ की तरफ से नगर के शीतला माता मंदिर परिसर में चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शीतला माता मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य की जांच की गयी। शिविर में लगभग 225 श्रद्धालुओं ने अपनी ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच कराई। इस अवसर पर लायंस क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा की त्योहारों के इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत और खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए।
रानीपुर: ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के काझा, मिर्जापुर, अकबरपुर, ब्राह्मणपुरा, बड़ार, पलिया, खुरहट, बकरी सहित विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों में लोगों ने व्रत रखकर पारंपरिक तौर पर मां दुर्गा के पहले अवतार की पूजा की। देइया मां मंदिर पर तड़के से ही पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।