फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees offered prayers and sought blessings at the Maa Koil Maryad Bhavani Temple on the occasion of Purnima.

Mau News: पूर्णिमा पर मां कोईल मर्याद भवानी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन

Tue, 30 Jun 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers and sought blessings at the Maa Koil Maryad Bhavani Temple on the occasion of Purnima.
मां कोईल मर्यादा भवानी धाम में शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर सामूहिक मुंडन संस्कार व मेले का आयोज
बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के मादी सिपाह स्थित मां कोईल मर्याद भवानी मंदिर में सोमवार को शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।
विज्ञापन

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, हवन एवं मां का भव्य श्रृंगार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार भी कराया। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ हलवा-पूड़ी सहित अन्य प्रसाद तैयार कर माता को भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष दयानंद शुक्ला, मुख्य पुजारी प्रेम प्रकाश पांडे, दुर्गा शुक्ल, संजय शुक्ला, हेमचंद्र राय, ज्योति नारायण राय और मनोज यादव सहित समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

इस दौरान दोहरीघाट थाना की मिशन शक्ति टीम भी तैनात रही। टीम ने महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed