फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees had darshan of Ardhanarishwar form of Bholenath

Mau News: भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर रूप का भक्तों ने किया दर्शन

Tue, 08 Jul 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Devotees had darshan of Ardhanarishwar form of Bholenath
मऊ। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित त्रिदेव धाम के शिवालय में सावन के पूर्व श्री चंद्रशेखर महादेव भक्त मंडल के तत्वावधान में महादेव के अर्धनारीश्वर रुप का दरबार सजा। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु की पूजा आराधना करते हुए दर्शन किए। शिव मंदिर में प्रतिदिन सायंकाल शिवजी की पूजा आराधना भक्तों द्वारा की जाती है। जिसमें हर सोमवार और प्रदोष के दिन विशेष रुप से प्रभु के अर्धनारीश्वर रुप का दरबार सजाया जाता है। जिसमें शिवजी के पूजन के साथ,भोग प्रसाद और आरती के साथ पूजा संपन्न हुई। पुजारी प्रहलाद ने बताया कि अर्धनारीश्वर, भगवान शिव का एक रूप है जो आधा पुरुष और आधा स्त्री है। यह रूप शिव और पार्वती के एकीकरण का प्रतीक है, जो पुरुष और महिला ऊर्जाओं के सामंजस्य को दर्शाता है। इस दौरान विजय तुलस्यान, नारायण सराफ, सोनू मद्धेशिया, धनेश शर्मा, अशोक सिंह, जितेन्द्र आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed