{"_id":"67bcb831ddd75081e402a6c2","slug":"devotees-car-collides-with-a-milk-vehicle-three-people-injured-mau-news-c-295-1-mau1001-124533-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: श्रद्धालुओं की कार दूध वाहन से टकराई, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: श्रद्धालुओं की कार दूध वाहन से टकराई, तीन लोग घायल
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में रविवार की रात महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की कार सड़क पर खड़े दूध वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी दोहरीघाट पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के थाना रविन्दरनगर के बेलवान निवासी मृत्युंजय मिश्र (42) अपनी पत्नी रंजना मिश्रा और दूसरे अपने परिजनों के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। रविवार को लौटते समय दोहरीघाट कस्बे में थाने से कुछ ही दूरी पर सड़क पर खड़े दूध वाहन से कार टकरा गई।
इसमें मृत्युंजय मिश्र उनकी पत्नी रंजना मिश्रा और चालक आशीष जायसवाल निवासी लालबड़ी सरौती थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर गंभीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी दोहरीघाट पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दूध वाहन को थाने उठा लाई, जबकि हादसे के बाद चालक फरार है।