फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dev Deepawali: Every corner of Shitala Dham lit up with lamp garlands

देव दीपावली : दीप मालाओं से जगमगाया शीतला धाम का कोना-कोना

Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali: Every corner of Shitala Dham lit up with lamp garlands
मऊ। देव दीपावली के मौके पर नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम मंदिर पर 11 हजार दीपक जलाए गए। मंदिर समिति की ओर से की गई इस सजावट के बीच मंदिर परिसर और वहां स्थित धार्मिक पोखरा दीपों की रोशनी से जगमगाता रहा। मंदिर परिसर में आयोजित युवतियों की रंगोली प्रतियोगिता में उनके द्वारा उकेरी गई आकृतियों ने भी दीपों की रोशनी से नहाए मंदिर की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगाए।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर्ग से सीधे देवता धरती पर आकर दीप मालाओं का आनंद लेते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा निभाई जाती है। इसी मान्यता के तहत देव दीपावली का पर्व नगर सहित जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर ऐसा लग रहा था कि मानो स्वर्ग से सीधे देवता धरती पर आकर दीप मालाओं का आनंद ले रहे हों। देव दीपावली पर शीतला माता मंदिर परिसर तथा पोखरे, परिसर को विद्युत झालरों एवं फूलों से सजाया गया था। शीतला माता धाम 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। मंदिर समिति के अलावा नगर सहित दूरदराज से आए भारी संख्या में आए भक्तों ने भी दीप दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम था कि शीतलाधाम मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर में दीपों की जगमग देखी गई। मानो देव धरती पर उतर आए हो। इसी के साथ परिसर में आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक से बढ़कर एक रोशनी और फुलझड़ी छोड़ी गई। इसे देखने के लिए शीतला धाम पर भारी भीड़ जमा थी। धाम के एक क्षेत्र में रंगोली बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुल मिलाकर पूरा क्षेत्र दीपों की जगमग से जहां रोशनी में नहाया था। वहीं, सजावट को देख लोग सम्मोहित हो गए थे।
गंगा की महाआरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। लोगों में उत्साह का माहौल रहा। भक्त यादगार पल को अपने स्मार्टफोन के कैमरे में कैद करते देखे गए। मंदिर परिसर से सटे मैदान में लगे मेले को देखने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों से मेला तथा रंगोली प्रतियोगिता को देखने के लिए रेला लगा रहा।
इस मौके पर नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, देवलास मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर जगमगा उठे।



लैरो दोनवार शिव मंदिर परिसर में जलाए गए पांच हजार दीपक
कोपागंज। देव दीपावली पर सोमवार को कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के लैरो दोनवार स्थित शिव मंदिर परिसर में कांवरिया संघ की तरफ से पांच हजार दीपक जलाए गए। मौके पर जीउत मौर्य, सत्यप्रकाश सिंह, आशीष सिंह, हृदय नारायण सिंह, भूपेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अनुज मौर्य,अतुल मौर्य, गुंजन गोंड़, रामआशीष राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed