फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Despite the ban, heavy vehicles are passing through the dilapidated bridge of Saryu.

Mau News: प्रतिबंध के बाद भी सरयू के जर्जर पुल से गुजर रहे भारी वाहन

Sun, 29 Dec 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, heavy vehicles are passing through the dilapidated bridge of Saryu.
दोहरीघाट। जर्जर हो चुके दोहरीघाट-बड़हलगंज पुल पर लोक निर्माण विभाग की ओर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के बाद भी ट्रक और बसों का आवागमन जारी है। प्रतिबंध बेअसर है। भारी वाहन दिन रात पुल से होकर थाने के सामने से गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग ने दोनों तरफ चेतावनी बोर्ड लगाकर पुल को जर्जर घोषित कर दिया है। पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाई थी, जो केवल 10 दिन तक ही रही। दोबारा भारी वाहनों के प्रवेश से दोहरीघाट कस्बे में फिर से जाम की समस्या शुरू हो गई है। यदि जल्द ही वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मऊ और गोरखपुर की सीमा पर सरयू नदी के ऊपर वर्ष 1972 में पुल का निर्माण हुआ, उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। पुल से दोनों जनपद जुड़े और आसपास के क्षेत्रों का विकास हुआ। समय के साथ अब पुल जर्जर हो चुका है। एक दिसंबर को लोक निर्माण विभाग ने अपनी जांच के बाद पुल को जर्जर बता दिया। इसके बाद भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का चेतावनी बोर्ड लगा। साथ ही पुल के दोनों तरफ मऊ और गोरखपुर की सीमा पर लोहे के मजबूत खंभों के ऊपर 10 फीट ऊंची बैरिकेडिंग लगाई गई। इससे केवल छोटे वाहनों का आवागमन होता रहे। लेकिन लगाने के 10 दिन बाद ही किसी बड़े वाहन ने पुल से घुसते ही बैरेकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद से अब लगातार भारी वाहन वहां से गुजरते हैं। जल्द ही इसपर रोक नहीं लगाई गई तो हादसा हो सकता है, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो सकते हैं। लेकिन दोनों जनपदों के जिम्मेदार इसको लेकर किसी तरह का इंतजाम नहीं कर रहे हैं। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन बाईपास होने के बावजूद दूरी कम होने समय बचाने के चक्कर में वाहन चालक अपने साथ दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
कोट -
बैरिकेडिंग टूटने की घटना से लोक निर्माण विभाग को अवगत करा दिया गया है। पुलिस द्वारा बैरिकेट लगाकर भारी वाहनों को रोका जाता है।
- प्रमेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, दोहरीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed