{"_id":"57ec0da64f1c1b816757405b","slug":"derail-the-energy-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम स्थित विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खामी के चलते 24 घंटे से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। बढुआगोदाम स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के कहिनौर, महलीपुर, उस्मानपुर, पिपरी, रैकवारडीह सहित दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खामी से मंगलवार को सुबह से बिजली गुल रही। बुधवार को भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। इस संबंध में क्षेत्र के आनंद कुमार सिंह, हीरा राम, सुशील पांडेय, रविंद्र यादव, महेंद्र सिंह का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीनें व विद्युत जर्जर हाल में हैं। बिजलीकर्मियों के उदासीनता से फाल्ट ढूढने में कई दिन लग जा रहा है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
वहीं दूसरी आेर मंगलवार को जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं बुधवार को भी अघोषित बिजली कटौती का क्रम जारी रहा। अघोषित बिजली कटौती तथा विद्युत उपकेंद्रों में तकनीकी खामी से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इससे पंडाल निर्माण में उठ रहे व्यवधान से जहां भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।
जिले में 37 विद्युत उपकेंद्र हैं। अधिकांश विद्युत उपकेंद्र ठेके के कर्मचारियों के भरोसे चल रहे हैं। हालत यह है कि 634 कर्मचारियों के सापेक्ष 303कर्मचारी ही कार्यरत है। संविदा व ठेके पर कर्मचारियों के गैर जिम्मेदारना रवैए से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भगवान भरोसे हो रही है। फाल्ट होने पर घंटों बिजली गुल हो जा रही है। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दयनीय रहने से कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस संबंध में व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, व्यापारी नेता उमाशंकर ओमर का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती से साड़ी कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
पर्व के मद्देनजर कम से कम 22 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की मांग बिजली विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। इस बाबत विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता बीआर यादव का कहना है कि ग्रिड में आई तकनीकी खामी के चलते समस्या आई है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। नवरात्र पर्व के मद्देनजर शेड्यूल एक दो दिन में मिल जाएगा।
रानीपुरः क्षेत्र के बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में होने वाली आपूर्ति अव्यवस्था की भेट च़ढ रही है। इसका परिणाम है कि शहर से लगायत देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए विभाग की लापरवाही और व्यवस्था जिम्मेदार है। क्षेत्र के राजेंद्र अशोक कुमार एकलाख, इम्तेयाज आदि ग्रामीणों ने मांग किया कि यदि व्यवस्था दुरूस्त कर कटौती को बन्द नहीं किया जाता तो वे लोग आंदोलन करने को बाध्य होगें।