Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deputy Collector arrived to inspect the complaint of the farmers

Mau News: किसानो की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी

Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Deputy Collector arrived to inspect the complaint of the farmers
दुबारी। मधुबन उपजिलाधिकारी मनोज तिवारी ने शुक्रवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर स्थित धान क्रय केंद्र और साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर बोरों की कमी मिली। वहीं खाद के लिए यूरिया के रैक मंगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर स्थित धान क्रय केंद्र पर खरीद बंद होने और साधन सहकारी समिति पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। परेशानी को लेकर किसानों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी मनोज तिवारी ने शुक्रवार को क्रय केंद्र और सहकारी समिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र पर जल्द से जल्द बोरा और यूरिया उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पास मशीन देखी जो कि खराब पड़ी थी। जबकि क्रय केंद्र पर बोरा भी नहीं था। उपजिलाधिकारी ने उच्चाधिकारियों से बात करके बोरा की व्यवस्था कराई। केंद्र प्रभारी को पास मशीन ठीक करने और यूरिया की रैक मंगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि कुछ किसानों ने इस बाबत कई बार शिकायत की थी। बताया कि केंद्र पर बोरे की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें लगातार परेशानी हो रही है। केंद्र पर आने के बाद बैरंग लौट जाना पड़ता है। इसके अलावा यूरिया को लेकर भी परेशान किसानों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed