फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deployment of seven doctors, while treating only four on the spot

सात चिकित्सकों की तैनाती, मौके पर चार ही मिले उपचार करते हुए

Sat, 30 Apr 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deployment of seven doctors, while treating only four on the spot
ग्रामीण क्षेत्रों में उपचार के लिए भले ही सरकार ने सीएचसी-पीएचसी जैसे सरकारी अस्पताल बनवाए हैं, बावजूद इसका लाभ आमजन को मिलता नहीं दिख रहा है। इसके पीछे तैनात चिकित्सकों का मनमाना रवैया तथा जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों द्वारा मानीटरिंग न किया जाना है। शनिवार को अमर उजाला ने बड़राव सीएचसी की पड़ताल की। यहां सात चिकित्सकों में सुबह 11 बजे तक केवल चार ही चिकित्सक अपने चेंबर में मरीजों का उपचार करते दिखे। हैरानी वाली बात यह है कि यहां खुद सीएचसी अधीक्षक अपने कक्ष से गायब दिखे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 10 बजे अमर उजाला की टीम बड़राव सीएचसी पहुंची। यहां केंद्र अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार अपने कक्ष में नहीं मिले। वहीं मौके पर डॉ. अभिषेक गुप्ता अपने चेंबर में मरीजों का उपचार करते मिले। वहीं डॉ. पीएन सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्या तथा डाक्टर तनवीर मरीजों का उपचार करते मिले। वहीं महिला चिकित्सक तथा दो अन्य डाक्टर अपने चेंबर से गायब मिले। इस दौरान महिला चिकित्सक के न होने से महिला मरीज इलाज को लेकर परेशान रहीं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एसएन दुबे का कहना है कि सभी चिकित्सकों को ओपीडी में समय पर उपस्थित रहने का सख्त निर्देश है, बावजूद अगर कोई विलंब से पहुंचता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में केंद्र अधीक्षक से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed