फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Departmental action will be taken on Gram Panchayat Officer

ग्राम पंचायत अधिकारी पर होगी विभागीय कार्रवाई

Thu, 12 May 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Departmental action will be taken on Gram Panchayat Officer
मऊ/बढुआगोदाम। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास खंड परदहां का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपमा सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ धीरेश कुमार गुप्ता से ब्लॉक में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में पूछताछ की। जिलाधिकारी ने विकास खंड में पिछले एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में कराए गए कई कार्यों का चिह्नांकन करते हुए तहसीलदार एवं जेई द्वारा स्थलीय परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष में आवास योजना के लक्ष्य एवं उसके मुकाबले अब तक प्राप्तियों की भी जानकारी ली। लेखा रजिस्टरअपूर्ण होने पर लेखाकार जमील अहमद को फटकार लगाई और पांच दिन में रजिस्टर पूर्ण करने को कहा। कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपमा सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा। विकास खंड में खराब प्रगति रिपोर्ट वाले संविदाकर्मियों को सुधार के लिए 15 दिन की नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीडीओ से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य एवं तीन नए अस्थाई गौशाला केंद्रों के भूमि के चिह्नांकन एवं उनके निर्माण की स्थिति जानी। उन्होंने परिसर स्थित सभी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed