{"_id":"6005bad98ebc3e2e79006610","slug":"demonstration-over-demand-for-road-on-major-bridge-under-construction-mau-news-vns569876363","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मेजर ब्रिज पर रास्ते की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मेजर ब्रिज पर रास्ते की मांग को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
मऊ/पिपरीडीह। क्षेत्र के ताजपुर स्थित भैसही नदी से होकर गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन मेजर ब्रिज (बड़ा पुल) पर रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को धरना दिया। धरने की जानकारी मिलने पर यूपीडा के अधिकारियों को हुई तो लाइजनिंग मैनेजर प्रमोद राय ने आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के ओन्हाइच, खरगजेपुर, इटौरा, अहिंलाद, ताजपुर, उस्मानपुर, बस्ती, बगलीपिजड़ा सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरा है। थाना सरायलखंसी के ताजपुर गांव के पास भैसही नदी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का मेजर ब्रीज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ताजपुर गांव के पास भैसही नदी के तट पर गाजीपुर जनपद के क्षेत्र में ताजपुर उस्मानपुर, पतिला,नखतपुर,कोर सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों का खेत नदी के दोनों तरफ है। जहा किसान अपनी खेती करते है। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकलने से पूर्व भैसही नदी पर खेती किसानी के लिए ग्रामीणों के सहयोग से एक छोटा सा पुल बनाया गया था। जो बाद में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान तोड़कर मेजर ब्रिज बन रहा है। भैसही नदी पर आवागमन के लिए रास्ता बनाया जाए। इसी मांग को लेकर गत शनिवार को ग्रामीणों ने काम रोक कर प्रदर्शन किया था। संबंधित अधिकारियों ने मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया गया था। सोमवार को पुन: सैकड़ों ग्रामीण निर्माणाधीन मेजर ब्रिज के पास एकत्र होकर रास्ते की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठ गए। लाइजनिंग मैनेजर प्रमोद राय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर ही मामले का निस्तारण किया जाएगा। धरना देने वालों में फेंकन, खरभान, उमेश, दिनेश, रेमी यादव, राकेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, विजेंद्र यादव, मुकेश कुमार, रामविलास, गुड्डू, महावीर, रामानंद, विजय, विरेंद्र व सूूरज आदि शामिल रहे।