फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration in protest against the condition of the connectivity road

संपर्क मार्ग की बदहाली के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 13 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in protest against the condition of the connectivity road
दुबारी फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव के विभिन्न पुरवों में संपर्क मार्ग बदहाल पड़ा है। खड़ंजा तथा मिट्टी कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दुबारी ग्राम पंचायत के सुन्नर का पुरवा, नंद जी का पुरवा, बिशुन का पुरवा, राम अवध का पुरवा केसंपर्क मार्ग पर आज तक कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। जबकि बरसात के समय लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुबारी ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 30 हजार के आसपास है। सुन्नर का पुरवा में आठ घर है और नंद जी का पुरवा में छह घर हैं। बिशुन का पुरवा में 12 घर है। चारों पुरवा की आबादी लगभग दो सौ के आसपास है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आजादी मिलने के दशकों बाद भी पुरवा में एक रुपया का कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार यादव, पतिराज यादव, मोहन, बलिराम, बासदेव, छउकन, झिलमिट, मुन्ना, रजिंदर,सिंहासन, चंद्रभान, धूपा, चंदर, कृपाल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed