फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration done for road repair and drainage

सड़क मरम्मत और जलनिकासी के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 18 Jan 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done for road repair and drainage
कोपागंज ब्लाक के इंदारा गाँव के करिमाबांद मुहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था से नाराज होकर प्रदर् - फोटो : MAU
इंदारा। कोपागंज ब्लाक अंतर्गत इंदारा ग्राम पंचायत के बुनकर बाहुल्य करीमाबाद में जलनिकासी की व्यवस्था न होने और नालियां जाम होने से सड़क पर बहकर जमा गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंदारा के करीमाबाद मुहल्ले में आबादी लगभग 2500 है। मुहल्ले में जाने के लिए इंदारा बाजार स्थित हनुमान मंदिर से एक जर्जर सड़क करीमाबाद होते हुए कसारा गांव तक जाती है। लगभग 30 साल पहले बनी सड़क की हालत जर्जर है। इस पर वाहन चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह जगह बने गड्ढे व उसमें जमा नालियों का गंदा पानी मुहल्ले की पहचान बन गया है। कई बार लोगों ने ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। लेकिन गांव वालों की आवाज सुनने वाला कोई आगे नहीं आया। जलनिकासी की समस्या से नाराज सैकड़ों लोगों ने सोमवार को समाजसेवी जितेन्द्र कुमार गोयल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव वालों ने कहा कि शिकायतों के बाद भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर सड़क व नाली का निर्माण नहीं हुआ तो सभी मुहल्ले के लोग जिलाधिकारी को पत्रक देंगे। वहां से भी समस्या का समाधान नही हुआ तो उच्च न्यायालय का सहारा लेने को बाध्य होंगे। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गांववासियों को अनेक प्रकार की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वकील अहमद का कहना है कि आये दिन स्कूली बच्चे व बुजुर्ग कीचड़ में गिरकर घायल हो जाते हैं। मुहल्लेवासियों ने उच्चाधिकारियों से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed