फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration demanding restoration of old pension

Mau News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 01 Apr 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding restoration of old pension
घोसी। स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजस्वकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दिया।
विज्ञापन

घोसी तहसील सभागार में लेखपाल, कानूनगो और तहसील स्टाफ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग किया। पुरानी पेंशन के लाभ के कारण कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा रहता था और इससे उन्हें भविष्य में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने काला रिबन पहनकर अपनी एकता को प्रदर्शित किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस काले दिवस को मनाते हुए उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed