फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration at sub center on extortion bill collection

जबरन बिल वसूली पर उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Fri, 16 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at sub center on extortion bill collection
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टील के तत्वावधान में विद्युत सब स्टेशन चिरैयाकोट पर धरना प्रदर्शन करते ग? - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने विद्युत विभाग पर जबरन बिल वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन देकर कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना था कि 2005 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत रायपुर मोहरबापुर दलित बस्ती समेत कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के ना चाहते हुए भी जबरन उनके नाम पर विद्युत कनेक्शन कर दिया गया। जो सरासर गलत किया गया। उनका कहना था कि विद्युत विभाग जबरन बिल वसूली करने में लगा है। इसके नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप था कि कनेक्शन में अंकित नाम से उनके नाम से भिन्न है। फिर भी बकाया बिल की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ मनोज कुमार को ज्ञापन देकर जबरन कनेक्शन करने वाले तत्कालीन विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का मांग की। एसडीओ के कैंप लगाकर उनकी समस्या का समाधान किए जाने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव राजकुमार, जिला मंत्री रामसोच यादव, जयप्रकाश चौहान, रणविजय सिंह, रामचन्द्र,र ामजीत राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed