फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration against not getting caste certificate

जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Feb 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against not getting caste certificate
मधुबन। तहसील क्षेत्र के कई गांवों से आए गोड़ जाति के लोगों ने मंगलवार को जाति प्रमाण पत्र न बनने पर नाराजगी जताते हुए तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान गोड़ समाज के लोगों ने एसडीएम लालबाबू दुबे को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को मधुबन तहसील के विभिन्न गांवों से आए गोड़ समाज के लोग तहसील परिसर में एकत्रित हुए। जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तहसील में दो वर्षों से गोड़ जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर कई बार तहसील के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में गोड़ समाज के जिलाध्यक्ष फौजी किसनलाल, राजेश कुमार गोड़, प्रमोद कुमार गोड़, श्यामलाल, राजेश कुमार, नवनीत गोड़, मीना गोड़, माला गोड़, पूनम गोड़, मीरा गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed