फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration against corruption prevailing in Sadar Tehsil

Mau News: सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against corruption prevailing in Sadar Tehsil
मऊ। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में गत दिवस कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि सदर तहसील भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना रिश्वत लिए अधिकारी और कर्मचारी आम जनमानस का कोई काम नहीं कर रहे हैं। आरोप लगाया कि सदर तहसील में अधिकारी और कर्मचारी दलालों के चंगुल में फंस कर रह गए हैं।
विज्ञापन

तहसील कर्मियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। वह बेखौफ होकर जनता का खून चूस रहे हैंं। अगर बेलगाम अधिकारियों ने जनता के प्रति अपना रवैया नहीं बदला तो इनके विरुद्ध आर पार का संघर्ष किया जाएगा। हिंदू जागरण समिति के प्रांत संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि आज आम जनमानस को न्याय नहीं मिल पा रहा है। संगठन के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि तहसीलों में भ्रष्टाचार की जड़े बहुत गहरी हो गई हैं। प्रदर्शन के दौरान आकाश ठाकुर, विजय रंजन सिंह, योगेंद्र प्रजापति, शुभम प्रजापति, रवि गुप्ता, राजकुमार मौर्य, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed