फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Democracy will be strengthened only by understanding the value of franchise: Rashi

मताधिकार का मूल्य समझने से ही लोकतंत्र होगा मजबूत : राशि

Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Democracy will be strengthened only by understanding the value of franchise: Rashi
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आसन्न विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिला युवा अधिकारी राशि मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर मतदाता अपने मताधिकार का मूल्य समझे एवं मतदान के कर्तव्य के प्रति जागरूक रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश राय ने कहा कि पहले राजा वंशानुगत होते थे, लेकिन लोकतंत्र में मतदान का महत्व काफी बढ़ गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य सीमा राय ने कहा कि लोकतांत्रिक राष्ट्र में जनता सरकार तय करती है एवं वह राजा न होकर प्रजा का सेवक होता है। असिस्टेंट प्रो. खुशबू राय ने कहा कि मतदान एक ऐसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें हर व्यक्ति चाहे वह पुरुष हो अथवा महिला अमीर हो अथवा गरीब सबके मत का मूल्य बराबर है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed