फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demands encompass

प्रमाण पत्र के लिए खरवार जाति ने दिखाई ताकत

Wed, 26 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 26 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demands encompass
प्रादेशिक खरवार सभा के आह्वान पर मंगलवार को जिले के खरवार समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जाति प्रमाण जारी करने की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन



 साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी कि उन्हें जब तक उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता है तबतक वे कलेक्ट्रेट पर आंदोलन चलाते रहेंगे।
विज्ञापन



इस दौरान प्रादेशिक खरवार सभा के जिला महामंत्री मुन्ना खरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार खरवार बिरादरी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रांतों के साथ साथ प्रदेश के कई जिलों में खरवार जाति अनुसूचित जाति में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 यही नहीं मऊ जिले में भी खरवार जाति का प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति में बनाया गया। लेकिन अब पता नहीं किस दबाव और लालच में तहसील से खरवार जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है।


 अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न बनने से खरवार जाति के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नौकरियों के साथ साथ अन्य जगहों पर मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष केशव प्रसाद ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई होगी। क्योंकि जब पूरे प्रदेश में खरवार समाज की प्रमाणपत्र अनुसूचित जाति में बनाया जा रहा है तो यहां पर क्या परेशानी है।



धरने के दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू को सौंपा। धरने के दौरान मुख्य रुप से लल्लन खरवार, अमरदेव खरवार, धनश्याम खरवार, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed