फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand raised to reconsider the ban on medicine sales.

Mau News: दवा बिक्री पर प्रतिबंध पर पुनर्विचार की उठाई मांग

Mon, 20 Jul 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to reconsider the ban on medicine sales.
करहां शिव मंदिर परिसर में औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति की बैठक में उप​स्थित व्यापारी। संव
औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति की बैठक रविवार को स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें सरकार की तरफ से दवाओं की बिक्री पर लगातार लगाए जा रहे प्रतिबंधों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार बी फार्मा, डी फार्मा और एम फार्मा जैसी योग्यताएं पूरी करने के बाद मेडिकल स्टोर का लाइसेंस प्रदान करती है, लेकिन लाइसेंस मिलने के बाद लगातार नए-नए नियम लागू कर दवा विक्रेताओं के सामने कठिनाई खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले शेड्यूल-एच1 की दवाओं की बिक्री पर कड़े नियम लागू किए गए और उनका स्टॉक रजिस्टर अनिवार्य कर दिया गया, इसके बाद कई आवश्यक दवाओं को एनआरएक्स श्रेणी में शामिल कर उनकी बिक्री पर भी प्रतिबंधात्मक व्यवस्था लागू कर दी गई जिससे मरीजों और दवा विक्रेताओं दोनों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब यदि कफ सिरप की बिक्री पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए जाते हैं, तो मेडिकल स्टोर संचालक आखिर क्या बेचेंगे।
विज्ञापन

कहा कि यदि सरकार वास्तव में व्यवस्था में पारदर्शिता चाहती है तो सभी के लिए समान नियम लागू करे। उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन माध्यमों तथा अवैध नेटवर्क के जरिए प्रतिबंधित और नार्कोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है, जबकि लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर संचालकों पर लगातार नए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। बैठक में समिति के महामंत्री विजय सिंह, सोहन राजभर, राम प्रवेश चौहान, श्यामलाल, जगधारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed