फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand raised in Parliament to restart Ghosi Sugar Mill

Mau News: घोसी चीनी मिल को चालू कराने की संसद में उठाई मांग

Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand raised in Parliament to restart Ghosi Sugar Mill
घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय ने संसद में घोसी चीनी मिल के आधुनिकीकरण और स्थायी पुनरुद्धार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में स्थित घोसी चीनी मिल, जिसका आधिकारिक नाम किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड है, वर्तमान में पेराई कार्य के लिए पूरी तरह बंद पड़ी है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि वर्ष 1982 में स्थापित यह मिल जनपद की एकमात्र प्रमुख औद्योगिक इकाई रही है, जो हजारों गन्ना किसानों और श्रमिकों की आजीविका का प्रमुख आधार रही है। किसानों के तीव्र विरोध के बाद मिल को कुछ समय के लिए पुनः चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन यांत्रिक खराबी और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण पेराई कार्य फिर से स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल को आवंटित गन्ना अब पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के सठियांव स्थित चीनी मिल को भेजा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि हाल ही में मिल के पुनः संचालन और आधुनिकीकरण की मांग को लेकर किसान महापंचायत भी आयोजित की गई थी। पिछले एक दशक में जनपद में कोई नया उद्योग स्थापित नहीं हुआ है, ऐसे में इस इकाई के बंद होने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से मिल को पुनः चालू करने के साथ इसके व्यापक तकनीकी उन्नयन, आधुनिकीकरण और स्थायी पुनरुद्धार के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed