{"_id":"61c4c51b5287a449883d6a6a","slug":"demand-for-restoration-of-old-pension-arose-in-the-district-conference-mau-news-vns6296187172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय सम्मेलन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय सम्मेलन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मऊ का 22वां जनपदीय सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कस्बा के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना बरामदपुर में बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में एमएलसी शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी प्रमोद कुमार मिश्रा आदि ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर हुंकार भरा। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर चर्चा किया।
समारोह में जनपद के विभिन्न कालेज में कार्यभार ग्रहण करने वाले 167 नए शिक्षकों का स्वागत किया गया साथ ही विगत 3 साल में सेवानिवृत्त हुए लगभग 280 से भी अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि शिक्षक संघ हमेशा से शिक्षकों की हितों की लड़ाई लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर सत्ता में काबिज नही रह सकती है। नेता शिक्षक दल सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ता रोक दिया गया है। प्रोत्साहन भत्ता भी काफी दिनों से बंद कर दी गई है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग किया। कहा कि मांग पूरी होने तक हर तरह की लड़ाई लड़ने को लेकर शिक्षक संघ तैयार है।
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक हमेशा से समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। लेकिन सरकार शिक्षकों की हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए हम हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग किया। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू न किया जाना अध्यापकों के शिक्षकों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। जिलाध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी ने नई पेंशन व्यवस्था को लॉलीपॉप बताते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग किया। इसके पूर्व जनपद के विभिन्न कालेज में टीजीटी और एलटी ग्रेड में योगदान देने 167 नए शिक्षकों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दिया।
विज्ञापन
जनपद के इंटर कालेज में विगत 3 साल में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री इन्द्रासन सिंह, जिला अध्यक्ष, जयनारायण द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, जिला मंत्री इंद्रासन सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडे, कोषाध्यक्ष दीनदयाल राय, प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी, शिक्षक संघ के जिला मंत्री रामानंद यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद शर्मा, डॉक्टर साजिया रहमान आदि समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक और कार्यक्रम के आयोजक शेख सल्लू ने समस्त शिक्षक नेताओं शिक्षकों और आगंतुकों का आभार जताया।