{"_id":"69fa36352f7bfe32e1088ad3","slug":"demand-for-payment-of-gpf-and-pension-to-retired-teachers-mau-news-c-295-1-svns1028-145034-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ और पेंशन भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ और पेंशन भुगतान की मांग
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल।स्रोत-स्व
- फोटो : रुपईडीहा में हाइवे पर जलभराव के कारण पीठ पर युवक को लादकर रास्ता पार करता युवक।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) के प्रादेशिक संरक्षक राम जन्म सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ और पेंशन का भुगतान किया जाए। उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जनगणना कार्य में मनमाने ढंग से शिक्षकों की ड्यूटी न लगाई जाए। वर्ष 2022 के बाद से लंबित सामूहिक बीमा का भुगतान किया जाए। विषय विशेषज्ञों की पेंशन पत्रावली को तत्काल भेजा जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लंबित प्रकरणों का निस्तारण दो सप्ताह के भीतर नहीं किया गया, तो संगठन के पदाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, विनीत प्रताप राय, उदयवीर सिंह, बृजेश कुमार गिरि, राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।