फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for making under-pass, stopped work of fourlane

अंडर पास बनाने की मांग को लेकर रोका फोरलेन का काम

Fri, 12 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand for making under-pass, stopped work of fourlane
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित मझौवा राजभर बस्ती में जाने के लिए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कार्य को रोककर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि एनएचएआई की तरफ से मझौवा राजभर बस्ती में जानेे वाले रास्ते पर अंडर पास बनाने के लिए से लिखित समझौता हुआ था लेकिन एनएचएआई के अधिकारी अपने समझौते से मुकर रहे हैं और ग्रामीणों के आने जाने के लिए अंडर पास बनाने में हीला हवाली कर रहे हैं। बोले इसके खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के नेतृत्व में मझौवा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर फोरलेन निर्माण का विरोध किया है और निर्माण कार्य को रोक दिया ।
विज्ञापन

प्रदर्शन में श्रीराम सिंह, शिव मूरत गुप्ता, ध्रुव मिश्रा, संजय राजभर, लालजी, रामबदन भूक्खन, सनमाती, निरहू, लालजी ,प्रभावती, सुनीता, सोनमती, भगवानी, सुनीता, रामदेइ, सुशीला सोनिया व जोगिंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed