फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for fair investigation into Vipul Yadav murder case

Mau News: विपुल यादव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 05 Jun 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demand for fair investigation into Vipul Yadav murder case
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।स्रोत- स्वयं
आम आदमी पार्टी मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने हलधरपुर थाना क्षेत्र में हुए विपुल यादव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में बढ़ती आपराधिक घटनाएं, हत्याएं एवं भय का वातावरण आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराध और माफिया प्रवृत्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और जनता में जागरूकता के माध्यम से ही भयमुक्त एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा ने कहा कि विपुल यादव प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। धरना-प्रदर्शन में अवधेश मौर्य, अविनाश सिंह, जयराम यादव, मनोज यादव, सुभाष यादव, दिलीप मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed