फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for action on SDM, lawyers jammed the highway

एसडीएम पर कार्रवाई की मांग, वकीलों ने हाईवे किया जाम

Fri, 11 Dec 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demand for action on SDM, lawyers jammed the highway
घोसी एसडीएम के विरोध में सड़क जाम करते तहसील के अधिवक्ता। - फोटो : MAU
मऊ। घोसी के नरोखरपोखरा गांव में बृहस्पतिवार को पैमाइश के दौरान अधिवक्ता कालिकादत्त पांडेय और उनके भतीजे जयदत्त पांडेय से एसडीएम की झड़प के बाद अधिवक्ता के भतीजे को पुलिस कस्टडी में घोसी कोतवाली भेजने के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं घोसी में अधिवक्ताओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे घंटों आवागमन प्रभावित रहा। साथ ही एसडीएम के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। मामले में सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ता जयदत्त का आरोप है कि उप जिलाधिकारी घोसी आशुतोष राय गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय की जमीन की नापी गलत तरीके से करा रहे थे। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारापीटा साथ ही कोतवाली भेज दिए। रातभर कोतवाली में बैठाने के बाद सुबह उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया। इसके विरोध में शुक्रवार को दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला साथ ही नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वकीलों ने एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय का स्थानांतरण करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने एडीएम के हरि सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराने का और रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया। डीएम ने अधिवक्ताओं को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व घटना की जानकारी होने पर सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से संघ के पुस्तकालय भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें दीवानी कचहरी के अधिवक्ता जयादत्त पांडेय के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय, महामंत्री अरविंद तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ तहसील मुहम्मदाबाद गोहाना के अधिवक्ता भी घोसी प्रकरण को लेकर शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान बार के अध्यक्ष अली अकरम, मंत्री गुलाबचंद, संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र राय ,प्रभाकर राय, लालजी व खालिद कमाल आदि शामिल है।

सीजेएम के आदेश पर हुआ मेडिकल
मऊ। बृहस्पतिवार को जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद पर मामले में शुक्रवार को सीजेएम विनोद शर्मा के आदेश पर घायल अधिवक्ता जयदत्त पांडेय का जिला चिकित्सालय में मेडिकल मुआयना हुआ। अधिवक्ता ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह बार एसोसिएशन के सहयोग से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed