फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Delivery and booking work stopped

डिलिवरी और बुकिंग का काम रहा ठप

Sat, 21 Jul 2018 11:00 PM IST
mau
mau Updated Sat, 21 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Delivery and booking work stopped
ट्रांसपोर्ट्स की हड़ताल के दौरान नगर के भीटी में ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े ट्रक। - फोटो : mau
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले से एक भी माल की बुकिंग नहीं हुई जबकि बाहर से आने वाली ट्रकों से अनलोडिंग कराकर माल गोदामों में रखा लेकिन उसकी डिलीवरी नहीं की गई। हड़ताल से दूसरे दिन लगभग चार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। रविवार तक यदि हड़ताल समाप्त नहीं की गई तो सोमवार से फल, दूध और दवाओं की आपूर्ति भी ठप हो जाएगी।
विज्ञापन


 ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अजीत  सिंह के नेतृत्व में अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज को सौंपा। इसके बाद शहर में पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को पूरी किए जाने का आह्वान किया। पीएम को लिखे गए मांग पत्र में कहा गया है कि डीजल की कीमतें कम की जानी चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य मूल्य निर्धारण और डीजल की कीमतों में त्रैमासिक संशोधन किया जाए। देश में टोल बैरियर मुक्त व्यवस्था लागू की जाए। इसके साथ ही तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम टीपीपी निर्धारण में पारदर्शिता का प्रावधान हो। डीजल पर जीएसटी की छूट दी जाए, एजेंटों के अतिरिक्त कमीशन को समाप्त किया जाए, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर टीडीएस खत्म करके आयकर अधिनियम की धारा 44 ए ई में अनुमानित आय में कमी और उसका तर्कसंगत ई वे बिल से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते व्यवसाय पर बुरा प्रभ्ााव पड़ रहा है।  ज्ञापन सौंपने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने पैदल मार्च निकाला जो राजा बाजार होते हुए मुगलपुरा पीसीआई ट्रांसपोर्ट पर जाकर खत्म हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह उपाध्यक्ष महातम यादव महामंत्री मुकेश पांडे अशोक कुमार राम भवन यादव राम नगीना यादव अरुण सिंह धीरज यादव हंसराज यादव रामनरेश तिवारी पंकज पांडे राजकुमार शुक्ला प्रकाश चंद्र मिश्रा के साथ ही अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed